मोहाली में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म:मां अपने प्रेमी के साथ मिल बनाती थी वीडियो; पिता की शिकायत पर कार्रवाई

मोहाली में मां और बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जिसमें तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसकी ही मां और उसके प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म करने (65/2), किसी सरकारी व्यक्ति का रूप धारण करने (204), धमकी देने (351/2) और प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड फ्राम सेक्सुअल आफेंस की धारा छह के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। फिलहाल दोनों अब तो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर हैं। पिता को फोन में मिला सबूत पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रणजीत सिंह (30) निवासी जिला मानसा के तौर पर हुई है। आरोपी रणजीत बच्ची की मां के साथ पिछले एक साल से संबंध था। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी और बच्ची की मां ने मिलकर मासूम के साथ अमानवीय हरकतें करते थे और उसकी वीडियो भी बनाते थे। पिता को इसका पता तब चला जब उसे फोन में अपनी 3 साल की बच्ची के साथ हो रही अमानवीय घटना का पता चला और उसने उस वीडियो के आधार पर पुलिस में शिकायत की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। आरोपी खुद को बताता था पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी रणजीत सिंह खुद को पुलिस अधिकारी बताता था। उसने पुलिस की वर्दी में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। पुलिस अब इन पहलुओं की भी जांच कर रही है और आरोपी के पास से बरामद वर्दी व अन्य सामान की तलाश की जा रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार आरोपी उसे धमकाता भी था कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वे उसकी जिंदगी खराब कर देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *