नए साल का जश्न, 31st की पार्टी में झूमे इंदौरी:नेचर कैंप और बोनफायर के साथ नए साल का स्वागत; चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस

इंदौर में 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मना। होटलों-रेस्टोरेंट्स, फार्म हाउस, पबों में 31st की पार्टियां हुईं। बड़ी संख्या में इंदौरी इन पार्टियों में पहुंचे और नए साल का जश्न मनाया। डीजे के गानों पर इंदौरी जमकर थिरके। दूसरी तरफ, अलग-अलग मंदिरों में लोगों ने भगवान के दर्शन किए। परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे लोग इंदौर में कई होटलों, रेस्टोरेंट्स, फार्म हाउस में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने नए साल का जश्न मनाया। डीजे और लाइव म्यूजिक का लुत्फ उठाया। इन आयोजन में परिवार के साथ बच्चों के साथ बुजुर्ग भी थे। चौराहों पर तैनात रही पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर रात में पुलिस तैनात रही। पुलिस ने रास्तों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग भी की। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाड़ियों को रोककर चेक किया गया। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर कार्रवाई की गई। कई लोगों को समझाइश भी दी। अधिकारियों से लेकर पुलिस जवान सड़कों पर तैनात दिखे। इन जगहों पर हुआ आयोजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *