कुडू|नववर्ष के आगमन पर कुडू थाना क्षेत्र के बड़की चांपी के रेलवे 27नंबर पुल पर सैकड़ों सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैलानियों ने झारखंड के दूसरे बड़े रेलवे पुल पर चलती रेल का दीदार कर रोमांचित हुए। सेल्फी भी ली। साथ ही वहां की प्राकृतिक सुंदरता और झरने से गिरते पानी का आनंद लिया और अपने परिजनों के साथ पिकनिक मनाते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ उठाया। वहीं सलगी पंचायत के महादेव मंडा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान भोलेनाथ का जल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावे टीको नदी तट, उमरी कोयल नदी तट, कोलसिमरी कोयल नदी तट, दुलदुलिया पतरा, चंद्लासों डैम, क्रांति फॉल, तान स्थित टुकू पहाड़ी सहित अन्य पिकनिक स्पॉट में काफी संख्या में सैलानी पहुंचे परिजनों संग नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया।


