नए साल में भिंड पुलिस की सकारात्मक पहल:टीआई ने हेलमेट बांटे; बोले- ट्रैफिक नियमों का पालन करें

भिंड के मेहगांव में नए साल के अवसर पर मेहगांव पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की। मुरैना तिराहे पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों रोका गया और उन्हें हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बाइक चालकों से आग्रह किया कि वे नए साल का संकल्प लें कि बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाएंगे और न ही दूसरों को चलाने देंगे। सड़क सुरक्षा पर जोर थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण गंभीर चोट लगने की संभावना अधिक होती है। हेलमेट पहनने से सिर पर गंभीर चोट लगने की संभावना 88% और चेहरे पर चोट लगने की संभावना 65% तक कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने बाइक सवारों को हेलमेट देते हुए नये साल में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की पहल की। समाजसेवियों ने भी निभाई जिम्मेदारी इस पहल में समाजसेवी चंद्रेश सिंह नरवरिया ने अहम भूमिका निभाई। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में 30 बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही, मेहगांव कृषि उपज मंडी में जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इस अवसर पर हरेंद्र लोधी (जिला अध्यक्ष, लोधी समाज ग्वालियर), देवेंद्र सिंह पीपरी, सुल्तान सिंह नेता, महेंद्र सिंह और श्याम लोधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने हेलमेट के महत्व को समझने और दूसरों को प्रेरित करने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *