नव वर्ष के पहले दिन चार लाख से अधिक भक्त महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान महाराष्ट्र से आए एक भक्त ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में 2 लाख 22 हजार रुपए का रजत मुकुट और अन्य सामग्री दान की है। बुधवार को वर्ष 2025 के पहले दिन श्री महाकालेश्वर मंदिर में जलगांव से आए भक्त विवेक पुंडरीक जोशी द्वारा 2454.200 ग्राम के चांदी के आभूषण 1 नग रजत मुकुट, 1 चंद्रमा व 2 नग नाग कुंडल भेंट किया। मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक दान की कीमत दो लाख रुपए से अधिक है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाता का सम्मान किया और रसीद प्रदान की।


