अंबिकापुर | प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सरगुजा और बस्तर संभाग के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पीपीटी (प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट) प्रवेश परीक्षा 2025-26 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ने जानकारी दी कि राज्य शासन की नीति के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्थानीय जिले के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाती है।


