उदयपुर| उदयपुर से लगे पेंडरखी गांव में महुआ बीनने के लिए नहीं उठने पर पिता ने अपने ही बेटे की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। बताया गया कि धन सिंह 19 वर्ष पिता मदन राम शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान उसके पिता ने उसे जगाया और महुआ बीनने जाने को कहा। जब धन सिंह नहीं उठा तो गुस्से में आकर मदन राम ने सोए हुए बेटे पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले से धन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


