युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से उद्गम स्थल रानीचुआ, नगड़ी में होगा। इसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। शरण ने कहा कि यह आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। 12 जनवरी को विश्व युवा दिवस है। इस मौके पर चित्रांकन, निबंध और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 13 जनवरी को कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक शामिल होंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन उद्गम स्थल पर नदी पूजन का आयोजन होगा। इस दिन मेला भी लगेगा। 14 को ही स्वर्णरेखा नदी का पूजन धुर्वा, 21 महादेव, हुंड्रू, जोहना, सिल्ली, चांडिल तथा दोमुहानी, जमशेदपुर में किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 में नदी अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा।


