नगरी में हुआ भीम आर्मी का गठन, पंकज ब्लॉक अध्यक्ष

भास्कर न्यूज| धमतरी भीम आर्मी भारत एकता मिशन धमतरी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े की अनुशंसा पर 31 अगस्त को नगरी विधानसभा में भीम आर्मी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष चन्द्रकांत कुर्रे ने बताया कि धमतरी जिला उपाध्यक्ष के पद पर निखिल बंजारे को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ब्लॉक नगरी अध्यक्ष पंकज कोसरे बनाए गए। उपाध्यक्ष अमन बंजारे और मनीष मनहरे, मीडिया प्रभारी खिलेश लहरे, आईटी सेल ब्लॉक प्रभारी कमलेश सांग बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में राहुल कौर, लोमेश चतुर्वेदी, बीरेंद्र कौर, विमल खरे, परमेश्वर चेलक, संजय सांग, राजदेव, नागेश्वर टंडन, तन्मय बंजारे, डमरू चतुर्वेदी, सूरज लहरे, हमेंद्र कोसरे, देवेश मार्कण्डेय, विक्रम चेलक, भूपेश लहरे, नवीन सांग,राजकुमार बारले शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर संवैधानिक लड़ाई जारी रखी जाएगी। साथ ही बहुजन महापुरुषों का संदेश जन जन तक पहुंचाया जाएगा। भीम आर्मी संगठन का विस्तार ब्लॉक व तहसील पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *