एनएचएम कर्मियों का नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन

भास्कर न्यूज| महासमुंद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित करने प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को लोहिया चौक महासमुंद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम कर्मचारियों के मंच में समर्थन के लिए पहुंचे टीएस सिंह देव पूर्व उप मुख्यमंत्री ने 10 सूत्रीय मांग को जायज बताया। साथ ही कहा कि यह मुद्दा किसी पार्टी का न होके कर्मचारी के हित में होना चाहिए, जो हमसे भूल हुई है वह वर्तमान शासन द्वारा नहीं होनी चाहिए. ऐसा उम्मीद करते हैं। कर्मचारियों ने हाथ में तख्ती में लिखे नारे रोजी रोटी दे न सके ओ सरकार निकम्मी है, आटा है न दाल है घर बुरा हाल है, शासन प्रशासन होस में आओ, नियमितीकरण ले के रहेंगे के नारे भी कर्मचारियों ने लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने के लिए वे नहीं, बल्कि शासन का अड़ियल रवैया जिम्मेदार है। कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम गोपाल खूंटे व कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *