महासमुंद| जिले के 12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षक की भर्ती होगी। इसके लिए 8 सितंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा विजय लहरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर शाम 5 बजे तक संबंधित विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगा। उन्होंने बताया कि संगीत प्रशिक्षकों, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षक को 31 मार्च 2026 तक के लिए मानदेय 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद की न्यूनतम अर्हताएं व विस्तृत नियम व शर्तों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


