नगर के विकास कामों के लिए डेढ़ करोड़ की मंजूरी

कसडोल| नगर पंचायत कसडोल क्षेत्र के विकास कार्य हेतु अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत राशि रू. 1.50 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के द्वारा संपन्न होने के पश्चात बलार रोड मे नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। कार्य के महत्व को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे एवं उप अभियंता जितेन्द्र कुमार जांगडे़ एवं अन्य कर्मचारियों के साथ ठेकेदार की उपस्थिति में निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए जिससे वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या से आमजन को निजात मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *