नगर निगम आयुक्त के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा:अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट के बाहर धरना, कर्मचारियों के वार्ड बदलने का किया विरोध

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस तथा अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। संभागीय आयुक्त और कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम आयुक्त से पूर्व में हुए लिखित समझौते को ठंडे बस्ते में डालते हुए 173 सफाई कर्मचारियों की वार्ड बदली कर दी गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। धरनास्थल पर संगठन के जिला महासचिव वेदराज कंडारा ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर लाभ पहुंचाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं, जो भ्रष्टाचार की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी जायज़ मांगें कल तक नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कल करेंगे अनशन कंडारा ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह विद्रोही कल सुबह 10 बजे नगर निगम आयुक्त कक्ष के बाहर आमरण अनशन पर बैठेंगे। यदि आंदोलन के दौरान कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी ज़िम्मेदारी निगम आयुक्त, संभागीय आयुक्त एवं राज्य सरकार की होगी ये रखी मांगे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वार्ड बदली आदेश तुरंत रद्द किए जाएं और 2018 में नियुक्त प्रभारियों को पद से हटाया जाए। इसके साथ ही 700 गैर-वाल्मीकि सफाई कर्मचारियों को वार्डों में सफाई कार्य के लिए पुनः नियुक्त किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *