नगर निगम का करदाताओं की सुविधा के लिए विशेष शिविर:शनिवार को भी खुले कैश काउंटर, करदाता जमा कर सकेंगे बकाया कर

जबलपुर नगर निगम द्वारा मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शहर के सभी 16 संभागीय कार्यालयों में करदाताओं की सुविधा हेतु विशेष राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में करदाता अपने सभी प्रकार के बकाया कर नजदीकी संभागीय कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य करदाताओं को उनके ही क्षेत्र में सरल, सुरक्षित और त्वरित भुगतान व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में पहुंचकर करदाता अपने बकाया करों का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे अधिभार और किसी भी संभावित कार्यवाही से बच सकें। निगमायुक्त की शहरवासियों से अपील निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर करों का भुगतान करें और शहर के विकास में योगदान दें। करदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि शनिवार, जो अवकाश दिवस है, उस दिन भी सभी संभागीय कार्यालयों, मुख्यालय के कैश काउंटर तथा कॉल सेंटर खुले रहेंगे। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अपर आयुक्त अरविन्द शाह को इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। अपर आयुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत करदाताओं को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। निगमायुक्त ने सभी करदाताओं, शासकीय विभागों और संस्थाओं से अनुरोध किया है कि उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने बकाया करों का भुगतान अवश्य करें और किसी भी अप्रिय कार्यवाही से बचें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *