नगर निगम की जन्म मृत्यु शाखा में हंगामा:लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगा रहे चक्कर, प्रमाण पत्र लेने आये व्यक्ति को धक्का मारकर बाहर निकाला

भरतपुर नगर निगम की जन्म मृत्यु शाखा में सोमवार को लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा करने वाले लोगों का कहना था की जन्म मृत्यु शाखा में लगे कर्मचारी उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं। उनके काम नहीं किए जा रहे। जिसके कारण उन्हें बार-बार नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अटारी गांव के रहने वाले बबलू कुमार ने बताया की मैं अपने बच्चे के जन्म का फॉर्म जमा करवाने के लिए आया हूं। इसके लिए मैं 20 दिन से नगर निगम के चक्कर काट रहा हूं। जन्म मृत्यु शाखा में हेल्पर हैं राजकुमार मीणा उन्होंने मुझे 18 दिसंबर को कमरे से बाहर निकाल दिया। आज फिर से मैं जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म जमा करवाने के लिए आया था। आज फिर से मुझे कमरे से बाहर निकाल दिया है। राजकुमार मीणा का कहना है की कोई प्रमाण पत्र नहीं बनेगा चाहे किसी से भी शिकायत कर लो, चाहे मेयर अभिजीत कुमार से शिकायत कर लो या नगर निगम के किसी अधिकारी से शिकायत कर लो। जन्म मृत्यु शाखा में जब फायर मैन सुषमा से शिकायत की तो, वह भी हेल्पर राजकुमार की साइड ही बोलती हैं। आज नगर निगम की जन्म मृत्यु शाखा में करीब 20 लोग मौजूद थे जो, अपने प्रमाण पत्र लेने आये थे। वह कई दिनों से नगर निगम के चक्कर काट रहे थे। जिसके बाद आज उन्होंने जन्म मृत्यु शाखा के अंदर जाकर हंगामा कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *