नगर निगम के लिए कोई नियम नहीं:4 करोड़ रुपए से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में 100 दुकानें बनाईं, पार्किंग नहीं दी

भोपाल नगर निगम ने दूसरे विभागों की जमीन पर 250 करोड़ के अवैध निर्माण के कारण कई प्रोजेक्ट विवादों में घिर गए हैं। इनमें से एक नादरा बस स्टैंड पर हमीदिया रोड की तरफ 4 करोड़ से बन रहा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी है। यहां पर 3 मंजिला कांप्लेक्स में 100 दुकानें बन रही हैं, पर पार्किंग नहीं दी गई है। बिल्डिंग परमिशन भी ऑफलाइन ली गई है। यही नहीं, यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में निगम बोर्ड के नाम पर है। निगम ने रिकॉर्ड में बदलाव बिना ऑफलाइन अनुमति लेकर काम शुरू कर दिया। पहले से ही इस रोड पर प्रति कार यूनिट (पीसीयू) प्रति घंटा 15 हजार से ज्यादा है। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने आपत्ति जताई है। वहीं, निगम का तर्क है कि लोग वाहन नादरा बस स्टैंड में पार्क करें। ऑफलाइन अनुमति से काम शुरू, लैंडयूज भी नहीं बदला ट्रैफिक पुलिस की आपत्ति- लोग वाहन कहां पार्क करेंगे, निगम का तर्क- नादरा बस स्टैंड हमीदिया रोड पर पहले से ही ट्रैफिक लोड ज्यादा है। पार्किंग की जगह नहीं है। अब नया कॉम्प्लेक्स बन रहा है। इसके लिए ट्रैफिक को लेकर चिंता जताई है। यहां पर एक दुकान पर कम से कम एक समय में दो कार और चार बाइक रहेंगी।
-विजय दुबे, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटि के कारण ऑन लाइन बिल्डिंग परमिशन संभव नहीं थी। इसलिए ऑफ लाइन परमिशन ले ली है। हम बिल्डिंग परमिशन से संबंधित सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। दुकानों की पार्किंग पीछे की तरफ दी गई है।
-सुबोध जैन, सिटी इंजीनियर प्रोजेक्ट राजस्व रिकॉर्ड बदलने में भी नियमों का पालन नहीं
यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में निगम बोर्ड के नाम पर है। निगम ने रिकॉर्ड में बदलाव बिना ही ऑफ लाइन अनुमति लेकर काम शुरू कर दिया। भूमि विकास अधिनियम अनुसार ओपन स्पेस के साथ ही पार्किंग भी होना जरूरी है। इसी आधार पर बिल्डिंग परमिशन मिलती है। पर न ओपन स्पेस है न पार्किंग। क्यों बनेगा समस्या : 25% ओपन स्पेस भी नहीं छोड़ा, हमीदिया रोड वाहनों से पट जाएगी 1. ग्राउंड फ्लोर समेत 3 फ्लोर पर दुकानें बनाई गई हैं। नियमानुसार, कुल एरिया का 25% ओपन स्पेस छोड़ना होता है। यह पार्किंग से अलग होता है। इसके अलावा कम से कम 25 वर्ग मीटर प्रति कार के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था जरूरी। 2. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि एक दुकान में मालिक समेत कम से कम 3 लोग रहेंगे। ये एक कार और दो बाइक से आएंगे। इसके अलावा एक समय में कम से कम 3 लोग रहेंगे। 3. एक दुकान पर दो कार और 4 बाइक एक समय में रहेंगी। एक कार और दो बाइक तो पूरे समय दुकान के सामने ही पार्क होंगी। ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर ही पार्क होंगे। बिना पार्किंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोड सड़क पर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *