नगर निगम ने तीसरे दिन भी हटाए अतिक्रमण:बरकतुल्ला खां स्टेडियम इलाके में की कार्रवाई, चालान भी काटे

जोधपुर नगर निगम की अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। नगर निगम की सतर्कता अतिक्रमण निरोधक दस्ते और पुलिस विभाग ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए बरकतुल्ला खान स्टेडियम एवं रावण चबूतरा के चारों तरफ और कल्पतरु शॉपिंग सेंटर के आसपास से अतिक्रमण को हटाया गया । निगम सतर्कता अतिक्रमण प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि शाम तक चली कार्रवाई में 6 गाडी और 3 ट्रेक्टर ट्रॉली सामान को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बरकतुल्लाह खान स्टेडियम, रावण चबूतरा और कल्पतरु शॉपिंग सेंटर से दुकानदारों के द्वारा सड़क सीमा में एवं फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया गया। सड़क सीमा में रखे गन्ने की मशीन,अवैध कैबिन, हाथ ठेलों को जब्त किया गया। अतिक्रमण निरोधक दस्ते के द्वारा इसके लिए पूर्व में मुनादी कर हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद सड़क सीमा से अतिक्रमण नही हटाए गये। मौके पर कुछ लोगो ने स्वेच्छा से हटाया। मौके पर गंदगी फैलाने के लिए टीम के द्वारा शास्ती चालान भी किया गया। शहर की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में चारों जोन के सहायक प्रभारी गणेश घारु,सुरेश हंस, विक्रम पंडित, महेन्द्र सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *