वार्ड नंबर 27 के सहयोग नगर में सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। नमन मैरिज होम से लेकर मुख्य सड़क तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। स्थानीय निवासी रमेश चंद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि सड़क नहीं बनने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है, खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। नगर निगम को कई बार लिखित में शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 10 साल से सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ, जिससे गिट्टी उखड गई है तथा धूल, गड्ढे और कीचड़ की समस्या बनी रहने से लोग परेशान है। लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं का खतरा टल सके और लोगों को परेशानी नहीं हो।


