भरतपुर नगर निगम लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने में लगा हुआ है। आज नगर निगम ने सेंट पीटर्स स्कूल की दीवार को तोड़ा। स्कूल की तरफ से रोड़ की तरफ 10 से 15 फीट तक एक अतिक्रमण किया हुआ था। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। उसके बाद भी स्कूल की तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने दीवार को जगह-जगह तोड़ा। नगर निगम के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया-आज सेंट पीटर्स स्कूल द्बारा 10 फीट का अतिक्रमण किया गया था उसे हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के सेंट पीटर स्कूल ने 15 दिन का समय मांगा था। नगर निगम की तरफ से समय दिया गया था। नगर निगम की तरफ से वॉर्निंग दी गई थी। अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल काम शुरू करें। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। आज नगर निगम की टीम दीवार को तोड़ा है। अतिक्रमण इस तरीके से हटाया गया है। जिससे स्कूल को ज्यादा नुकसान नहीं हो। अब स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर अतिक्रमण को हटा लेंगे। अगर अब भी स्कूल की तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो, नगर निगम दीवार को पूरी तरह से ध्वस्त करेगा। स्कूल की तरफ से 10 से 15 फीट तक सड़क की तरफ अतिक्रमण किया गया था।


