नगर पालिका इंजीनियर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:बिल पार कराने के बदले ठेकेदार से मांगी थी घूस, गरियाबंद में ACB ने किया ट्रैप

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने शुक्रवार को नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर को 30 हजार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी इंजीनियर ने ठेकेदार से बिल पास करने के बदले में घूस की डिमांड की थी। जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी ने ठेकेदार अजय गायकवाड़ से बिल पास कराने के एवज में पैसों की डिमांड की थी। उसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो से की। जांच के बाद टीम ने ट्रैप किया। आज सुबह टीम ने इंजीनियर को कार के अंदर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार ने बताया कि कार्यालय नगर निगम गरियाबंद का टेंडर लिया था। जिसका काम 6-7 महीने पहले ही पूरा हो चुका है।जिसके बाद मैंने बिल पास कराने का प्रोसेस किया। इस बीच इंजीनियर संजय मोटवानी ने कहा कि आपके काम में गड़बड़ी है, 50% कमीशन देना पड़ेगा। जिसके बाद मैंने रायपुर एसीबी से मामले की शिकायत की। वहीं अब टीम इस पूरे मामले में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *