नगर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन 8 को

राजनांदगांव| सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को संपूर्ण भारत में भारतीय सेनाओं के शहीदों के स्मरण करने एवं उनके सम्मान में मनाया जाता है। इसके तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय राजनांदगांव में 8 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा सेवानिवृत्त ने बताया सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों के परिवारों एवं जरूरतमंद भूतपूर्व सैनिकों की सहायता के लिए ध्वज वितरण कर धनराशि एकत्रित कर राशि समामेलित विशेष निधि राज्य सैनिक बोर्ड के कोष में जमा कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *