भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का झांसा देकर सवा करोड़ ठगने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ओडिशा के भुवनेश्वर से पकड़ा है। जो विदेशों में मौजूद स्कैम सेंटर के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। सन सिटी में रहने वाले आयुष अग्रवाल से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सवा करोड़ रुपए की ठगी हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस टीम ने एमपी से धीरज सिंह, अरविंद ठाकुर और डिंपल सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनके खातों से ठगी की राशि का ट्रांजिक्शन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच और बढ़ाई। जिसके तार ओडिसा से जुड़े मिले। टीम ने ओडिसा के भुनेश्वर से गिरोह के धर्मेंद्र कुमार और राजेश मंडल को हिरासत में लिया है। जो विदेश में मौजूद स्कैम सेंटर के लिए बैंक खाता की व्यवस्था करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


