नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दुर्गा पंडालों में की मां दुर्गा की आराधना

गिरिडीह |गुरुवार को झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन किए। मंत्री के साथ सदर एसडीओ श्रीकांत विस्पुते, पूर्व नगर निगम उपाध्यक्ष राकेश मोदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश केडिया और झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूजा पंडालों में दर्शन के बाद मंत्री ने सदर एसडीओ एवं शहर के गणमान्य लोगों के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-आराधना पूरी आस्था और उल्लास के साथ कर रहे हैं। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ दुर्गापूजा मना रहे हैं। मंत्री के दौरे से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *