सागर नगर निगम का मकरोनिया नगर पालिका को नोटिस:बकाया 12.13 करोड़ जलकर जमा नहीं किया तो 7 अक्टूबर से पानी की सप्लाई होगी बंद

सागर नगर निगम ने मकरोनिया नगर पालिका को 12 करोड़ से अधिक की जलकर बकाया राशि को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि 6 अक्टूबर तक भुगतान नहीं किया गया तो 7 अक्टूबर से मकरोनिया क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बंद कर दी जाएगी। 12 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा की गई समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि मकरोनिया नगर पालिका पर सितंबर 2025 तक की जलकर की बकाया राशि 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए है। इस पर आयुक्त ने तत्काल अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जलप्रदाय शाखा ने जारी किया अंतिम नोटिस नगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा भेजे गए नोटिस में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि मकरोनिया नगर पालिका को 6 अक्टूबर 2025 तक यह राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। यदि तय समयसीमा में भुगतान नहीं हुआ तो 7 अक्टूबर से मकरोनिया क्षेत्र में जलप्रदाय (पानी की सप्लाई) बंद कर दी जाएगी। हर महीने 1.5 करोड़ रुपए खर्च आयुक्त खत्री ने बताया कि मकरोनिया को 1 अप्रैल 2024 से बल्क कनेक्शन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस सप्लाई पर हर महीने लगभग 1.5 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। इसके बावजूद मकरोनिया नगर पालिका द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे नगर निगम को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *