नगर विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर विकास समिति की मासिक बैठक रविवार को अभय कुमार मुन्ना की अध्यक्षता व गौरी शंकर सिंह के संचालन में स्व. राजेंद्र महतो स्मृति भवन धर्मशाला मोड़ चास में संपन्न हुई। बैठक में समिति की ओर से विगत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। संरक्षक सदस्य अशोक जगनानी ने कहा कि समिति का प्रतिनिधिमंडल विगत माह कानून व्यवस्था, सहित चास अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं नगर निगम के मनमानी को लेकर जनहित के मुद्दों पर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, अंचल अधिकारी चास दिवाकर दुबे और अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार से वार्ता किया। संबंधित अधिकारियों ने जनहित के मुद्दों पर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चास में आज भी खुलेआम भ्रष्टाचार व्याप्त है। अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत के कार्य करना बहुत मुश्किल है। मौके पर बालकृष्ण मुरारी, सुबोध सिंह, सुनील सिंह, गौरी शंकर सिंह, अतीश सिंह, नरोत्तम झा, राम किंकर माहथा, महानंद आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *