बिल्डर की मनमानी को ले समिति ने की बैठक

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को मानसरोवर एन्क्लेव समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें समिति के लोगों ने बिल्डर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव रांची व उपयुक्त बोकारो को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। समिति के लोगों ने बताया कि पूर्व में भी बिल्डर के खिलाफ लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उस समय अधिकारियों ने समिति व बिल्डर के बीच वार्ता करवाई थी। जिसमें तेजी से काम करने का आश्वासन दिया गया था। कंस्ट्रक्शन वर्क के अलावा अपार्टमेंट में सामुदायिक भवन, योग कक्ष, अग्निशमन यंत्र, वाटर हार्वेस्टिंग, बिल्डिंग के डेटिंग पेंडिंग की व्यवस्था करने की बात कही गई थी। ये सारे काम अभी तक अधूरे हैं। बिल्डर द्वारा अपनाए गए तरीके से यहां के निवासियों में आक्रोश है। कहा कि हम सभी बिल्डर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हैं। बैठक में हरेंद्र प्रसाद सिंह, एन सिंह, एके दास, प्रशांत अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, एसके दास, आरके मलिक, एसी राय, दिलीप कुमार झा, एसएन पाठक, एके ठाकुर, प्रदीप, तेजपाल आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *