हवाई अड्डा बोकारो से धनबाद ले जाने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे : अनिल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो भाजपा सांसद बोकारो हवाई अड्डा धनबाद ले जाना चाहते हैं। यह बोकारो की जनता के साथ छल है। यह कहना है बोकारो विकास फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह का। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मांग किए जाने के 72 घंटे बाद भी सेल की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर शनिवार को सेल चेयरमैन और बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज का पुतला दहन किया गया। इसके बावजूद कोई हलचल नहीं है। बोकारो की 25 लाख जनता जानना चाहती है कि हवाई अड्डा को लेकर सांसद, विधायक और पूर्व विधायक क्या राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इनकी जनता को गुमराह करने की राजनीति का खुलासा किया जाएगा। इधर, धनबाद लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहीं झारखंड किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनयना किन्नर ने कहा कि हवाई जहाज धनबाद से नहीं बोकारो से उड़ेगी। वर्तमान सांसद की साजिश पूरी नहीं होने देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *