नगला तुला का मामला:डीप बोर को चालू छोड़ चला गया कर्मचारी टैंक से व्यर्थ बहता रहा हजारों लीटर पानी

कस्बे के लोगों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिलने से कस्बेवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जलदाय कर्मियों की लापरवाही से पानी रातभर व्यर्थ बहता रहा। यह मामला नगला तुला रोड़ स्थित पंप हाउस का है। इस पंप हाउस पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी स्टोरेज टैंक भरने के लिए डीप बोर की मोटर को चालू करके चला गया और यहां स्टोरेज टैंक से पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह गया। कर्मचारी की इस लापरवाही से रातभर हजारों लीटर पानी की बर्बादी हुई है। जब सुबह जलापूर्ति नहीं हुई तो लोग पंप हाउस पर पहुंचे तो पंप हाउस का ताला लगा हुआ था और टैंक से पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बह रहा था। लोगों ने एईएन को सूचना देकर पानी की बर्बादी के बारे में अवगत कराया। एईएन ने सुबह 8 बजे एक कर्मचारी को पंप हाउस पर भेजा और डीप बोर की मोटर को बंद कराया। तब जाकर टैंक का ओवरफ्लो बंद हुआ। लोगों का कहना है कि जलदाय कर्मियों की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है। इस टंकी से नगला तुला रोड काॅलोनी, बस स्टैंड, पहाड़पुर रोड, रामनिवास काॅलोनी, छोटी घटिया, बडी घटिया, रंगरेज गली बाजार क्षेत्र की जलापूर्ति होती है। इससे करीब तीन हजार की आबादी को पानी मिलता है। “ड्यूटी कर्मचारी के स्टोरेज टैंक को भरने के लिए डीप बोर को चालू करके चले जाने की सूचना मिली है। मैंने तुरन्त दूसरा कर्मचारी भेजकर मोटर को बंद कराया। कर्मचारी की यह बडी लापरवाही है। विभाग द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।” – उत्तमसिंह, एईएन पीएचईडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *