आपके घर की रखवाली और नौकर-किरायेदार का ऑनलाइन सत्यापन के लिए जयपुर पुलिस ने गत वर्ष नजर एप बना थी। अगर आप शहर से बाहर जा रहे हैं तो अपने मकान के नंबर व फोटो इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपके लौटने तक पुलिस समय-समय पर आपके घर को चेक करेगी। साथ ही आप घर बैठे नौकर, किरायेदार, ड्राइवर आदि का सत्यापन करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में बुजुर्ग सदस्य अकेले रहते हैं तो आप उनकी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस उन्हें भी समय-समय संभालती रहेगी। पुलिस की इस नजर सिटीजन एप को अब तक 12 हजार लोगों ने डाउनलोड किया है। इसके लिए अब तक 24282 लोगों को सर्वे कर इसके बारे में जानकारी पहुंचाई जा चुकी है। इसके लिए 2000 पुलिसकर्मियों की ओर से सत्यापन सर्वे किया जा चुका है। इस सुविधा का लाभ लोगों को तुरंत मिले इसके लिए बीट कांस्टेबल, स्थानीय थानाधिकारी, एसीपी और डीसीपी के साथ जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में 24×7 मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी घर आकर करेंगे सर्वे अगर आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन करते हैं, तो इस के लिए जयपुर में 2000 पुलिसकर्मियों को केवल इस एप्लीकेशन के माध्यम से मिलने वाली सूचना का निस्तारण करना है। इसमें घरेलू नौकर, चौकीदार, ड्राइवर, निजी कर्मचारी, सेल्समैन, सहायक का सर्वेक्षण किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन को घर, संस्थान और व्यवसाय स्थल से जोड़ सकते है ताकि पुलिस के पास सभी लोगों का डेटा उपलब्ध रहे। आमजन के साथ किसी प्रकार की ठगी, चोरी होने की संभावना ना के बराबर रहेगी। क्योंकि सत्यापन पुलिस प्रत्येक व्यक्ति के स्थाई पते के आधार पर करेगी। पुलिस को किसी प्रकार के दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी, केवल डिजिटल दस्तावेजों के आधार पर ही पूरा सर्वे होगा। ताकि प्रत्येक व्यक्ति का डिजिटल डेटा तैयार किया जा सके। एआई तकनीक से होगी जांच पुलिस इस एप्लीकेशन को एआई तकनीक पर आधारित है। ताकि सत्यापन के दौरान मिलने वाली फोटो को ग्लोबल डेटा के आधार पर जांच करते हुए उसके पुराने किसी आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी कर सकेगी। इस एप्लीकेशन को https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nazar.nazar से डाउनलोड कर सकते हैं। नजर एप को डाउनलोड करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं “आमजन को घर बैठे सत्यापन कराने की सुविधा के लिए हमने एप बनाई है ताकि लोग समय पर अपने नौकर, किरायेदार व ड्राइवर का सत्यापन करा सके। इसके साथ ही इस एप में अन्य फीचर एड किए जा रहे हैं। जैसे अगर आपको किसी काम से बाहर जाना पड़े तो अपने घर की डिटेल और फोटो अपलोड कर सकते हैं। उसके बाद पुलिस का गश्ती दल समय-समय पर चेकिंग करता रहेगा। नजर एप को डाउनलोड करने के लिए लोगों को जागरूक भी जा रहा है।”
– कुंवर राष्ट्रदीप, एडिशनल कमिश्नर


