नपा ने किया सर्वे पूरा: शहर के 20 वार्डों में 35 सीसी रोड खराब, संवारने

नगर पालिका के 20 वार्डों में 35 सीसी रोड खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यह खुलासा नगर पालिका की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। सर्वे के आधार पर सोमवार को 35 सड़कों की सूची नगर पालिका ने तैयार की है। इन सड़कों को संवारने लगभग 1.75 करोड़ का प्रस्ताव तैयार शासन को एक सप्ताह के अंदर भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। नगर पालिका के सीएमओ मोबिन अली, इंजीनियर विजय मेहरा ने बताया कि 35 सीसी रोड को संवारने की प्लानिंग बनी है। इसके अलावा पानी निकासी के लिए नाली भी बनाने की प्लानिंग है। प्रस्तावित कार्यों को कराने के लिए नपा की पीआईसी(नपाध्यक्ष व पार्षदों) ने मंजूरी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि जनवरी या फरवरी में मंजूरी मिलते ही काम शुरु कराया जाएगा। हालांकि फिलहाल वर्तमान स्थिति ऐसी है कि सड़क खराब होने से गाड़ियां हिचकोले खा रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस की सत्ता में सीलकोट के बावजूद धूल और गड्‌ढों से शहर की सड़क मुक्त नहीं हो पाई है। नगर पालिका के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने शहर की सीसी रोड को चार जोन में बांटकर सीलकोट कराए थे। सीलकोट कराने जोन 1 में वार्ड 1, 2, 3, 4, 5 एवं 6, जोन 2 में वार्ड 6, 7, 8, 9, 10, 11 में, जोन 3 में वार्ड 10, 12, 13, 14, 15 एवं 16 और जोन 4 में वार्ड 14, 15, 16, 17, 18, 20 में सीसी रोड को चिन्हांकित किया गया था। जिसके बाद घड़ी (फव्वारा) चौक से बुधवारी बाजार नयापारा पांडेपारा तक, हलधर नाथ चौक से इंदिरा चौक, बाजार चौक से हीरापुर रोड, कचहरी चौक से खरखरा केनाल शिकारीपारा-कुंदरूपार ा, गंजपारा, नयापारा, संजय नगर, पाररास, पांडेपारा, सिंधी कॉलोनी, गंजपारा, कुंदरुपारा, आमापारा, शिकारीपारा सहित सभी 20 वार्डों में तैयार सीसी रोड का सीलकोट हुआ था बावजूद राहत नहीं मिल पाई। लिहाजा अब सीलकोट कराने के बजाय सीसी रोड निर्माण की प्लानिंग बनी है। सीलकोट के बाद नगर पालिका के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने दावा किया था कि हमारा शहर धूलमुक्त होगा। बेशक सीलकोट के बाद कुछ माह तक लोगों को धूल से राहत भी मिली लेकिन भारी वाहनों का दबाव, मरम्मत का अभाव, बारिश के बाद जलभराव, घरों का पानी जाम होने से स्थिति जस की तस हो गई। इन्हीं मुख्य वजहों से सड़क खराब हुई और वर्तमान में लोगों को परेशानी हो रही है। 20 साल में 52 सीसी रोड बनाने, सीलकोट मरम्मत कराने में 8.63 करोड़ खर्च हुए शहर के अंदर चार कार्यकाल में वर्ष 2004 से 2024 तक 52 सीसी रोड बनाने व सीलकोट, मरम्मत करने में 8 करोड़ 63 लाख रुपए खर्च किया गया था। सीसी रोड जब उखड़ने लगी तब नगर पालिका ने सीलकोट (डामर की परत चढ़ाने) कराने का निर्णय लिया था। नगर पालिका के अनुसार 52 स्थानों मंे वर्ष 2004 से लेकर 2015 तक सीसी रोड बनाने में लगभग 6 करोड़ रुपए और 2018-19 में सिलकोट कराने में 2.63 करोड़ रुपए खर्च किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *