5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

कवर्धा| जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने का कार्य जारी है। अभियान के प्रथम दिवस रविवार को जिले के 942 बूथों पर कुल 1,03218 बच्चों को खुराक दी गई। ग्राम मानिकचौरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिपं सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू ने नौनिहाल को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। डॉ. साहू ने कहा कि यह अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल है। पोलियो की दो बूंदें हर बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने हर माता-पिता को अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियोरोधी दवा पिलाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *