नपा परिषद चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण

नारायणपुर| नगरपालिका परिषद के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी बिपिन मांझी ने की। इस दौरान नपा के सभी 15 वार्डों का आरक्षण तय हुआ। इसमें वार्ड 1 नयापारा में अजजा (मुक्त), वार्ड 2 डीएनके में अनारक्षित (महिला), वार्ड 3 तहसीलपारा में अनारक्षित (महिला), वार्ड 4 बंगलापारा में अजजा (महिला), वार्ड 5 सिंगोड़ीतराई में अजजा (मुक्त), वार्ड 6 बाजारपारा में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड 7 बखरूपारा में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड 8 महावीर मंदिर में अनारक्षित (महिला), वार्ड 9 जगदीश मंदिर में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड 10 मुरियापारा में अजा जाति (मुक्त), वार्ड 11 आश्रम में अजजा (महिला), वार्ड 12 माड़िनदेवी में अनारक्षित (मुक्त), वार्ड 13 कुम्हारपारा में अजजा (मुक्त), वार्ड 14 साकड़ीबेड़ा में अजजा (मुक्त) और वार्ड 15 डुमरतराई में अजजा (मुक्त) आरक्षण निर्धारित किया है। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, नपा उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाड़, गौतम एस गोलछा, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *