बोकारो | कोऑपरेटिव कॉलोनी के कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार मांग किया गया, लेकिन बीएसएल प्रबंधन की ओर से सुध नहीं लिया जा रहा है। रात के समय एंबुलेंस चालकों को मरीजों को लेकर आने-जाने में परेशानी होती है।- पंकज कुमार, कोऑपरेटिव कॉलोनी। चास; बांस के सहारे जला रहे हैं बिजली तेलीडीह; नाली जर्जर होने से लोग परेशान बोकारो | बोकारो शहर का नया मोड़ स्थित सरकारी बस स्टैंड कुव्यवस्था का शिकार हो गया है। यहां पर रात तो दूर दिन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पूरा स्टैंड ही जर्जर स्थिति में है। इसका निर्माण करीब 59 वर्ष पहले हुआ था। निर्माण के बाद 1990 के दशक में मरम्मत कराई गई। इसके बाद यानि 39 साल बीतने के बाद भी बस स्टैंड की मरम्मत नहीं हुई है। साथ ही इसमें बिजली, पानी, सड़क और शौचालय जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।- सुजित कुमार, नया मोड़। जनता की आवाज कॉलम के जरिए आप भी अपनेआसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9123463209 पर वॉट्सएप करें या jantakiawazjp@gmail.com पर मेल करें। बोकारो | चास के महतो बांध के आसपास रहने वाले लोगों को बांस पोल के सहारे बिजली कनेक्शन लेना पड़ा है। ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है। हालांकि मोहल्ले वासियों ने कई बार बिजली विभाग को सिमेंट का पोल लगाने के लिए आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।- प्रदीप कुमार, महतो कॉलोनी। बोकारो | तेलीडीह रोड स्थित बाउरी टोला में नाली सिस्टम पूरी तरह से खराब है। इसके कारण नाली का पानी सड़क में बहने लगता है। इसी पानी में से होकर लोगों के अलावा छोटे-छोटे विद्यार्थियों को भी आना-जाना करना पड़ता है। लोगों की मांग के बावजूद समाधान नहीं किया गया।- संजय कुमार, तेलीडीह रोड।


