नरसिंहपुर एसडीएम कार्यालय में लगी आग:दमकल ने समय रहते पाया काबू, अंदर के कमरों तक नहीं पहुंची; राजस्व रिकॉर्ड सुरक्षित

नरसिंहपुर जिले के एसडीएम कार्यालय में रविवार शाम आग लग गई। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। नगर पालिका की दमकल ने समय रहते आग बुझा दी, जिससे राजस्व विभाग का मुख्य रिकॉर्ड जलने से बच गया। यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आग लगने की खबर मिलते ही एसडीएम मणिन्द्र कुमार सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे मौके पर पहुंचे। एसडीएम के कहने पर तुरंत दमकल बुलाई गई, जिसने आग को अंदर के कमरों तक फैलने से पहले ही रोक दिया। बाहर रखे कुछ दस्तावेज जले, अंदर का रिकॉर्ड सुरक्षित आग कार्यालय के बाहर बरामदे वाले हिस्से में लगी थी। यहां रखे जाति प्रमाण पत्र से जुड़े कुछ दस्तावेज जल गए हैं। हालांकि, कार्यालय के अंदर की अलमारियों में रखे राजस्व विभाग के केस, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण फाइलें पूरी तरह सुरक्षित हैं। शॉर्ट सर्किट हो सकता है कारण एसडीएम मणिन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है, क्योंकि बिजली के बोर्ड पिघले हुए मिले हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने के असली कारणों का पता जांच के बाद चलेगा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *