नरसिंहपुर के चीचली में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार:चीचली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; एससी-एसटी एक्ट के तहत भेजा जेल

नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र में दलित युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अबरू पठान उर्फ आबिद, साजिद पठान और जाहिद पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चिकन मार्केट में की थी मारपीट पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 जनवरी की रात चीचली के चिकन मार्केट इलाके में हुई थी। यहां आरोपियों ने पुरानी रंजिश या विवाद के चलते पीड़ित अजय अहिरवार और उसके साथियों के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। गंभीर धाराओं में केस दर्ज पीड़ित अजय अहिरवार की शिकायत पर चीचली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और हमला करने का आरोप है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक बी.एस. चौधरी, उप निरीक्षक अमित गोटिया और आरक्षक मोहित यादव सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और दलित वर्ग के साथ हिंसा करने वाले तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *