युवक को किडनैप कर मारपीट मामलें में दो गिरफ्तार:गुना में खेत पर सोते समय ले गए आरोपी, पुलिस ने बचाया था

गुना के मधुसुदनगढ़ इलाके में युवक का अपहरण का उसके साथ मारपीट करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया है। खेत पर सोते समय बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मधुसुदनगढ़ पुलिस ने बताया कि 22 जनवरी को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम करेला में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोडिया निवासी संदीप मीना (उम्र 18 साल) को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मधुसूदनगढ़ थाने पुलिस की एक टीम ग्राम करेला पहुंची। वहां से पीडित युवक को बंधन से मुक्त कराया। गांव में पुलिस के आने की भनक लगते ही अपहरणकर्ता वहां से फरार हो गए। खेत से उठा ले गए युवक को कमरे में बंद कर पीटा पीडित युवक संदीप मीना ने पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि 21-22 जनवरी की दरम्यानी रात्रि में वह ग्राम सियाखेड़ी टगर में खेत पर सो रहा था। इसी दौरान वहां पर सोनू मीना, दिनेश मीना, पवन मीना, खूब सिंह मीना, सर्जन मीना, मोहर सिंह मीना निवासी ग्राम करेला, वहां आये और जबरन उसे अपने घर ग्राम करेला ले जाकर मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मधुसूदनगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी गईं। इसी क्रम में दो आरोपियों के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना पर मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों खूब सिंह पुत्र वंशीलाल मीना उम्र 60 साल और सर्जन पुत्र खूब सिंह मीना उम्र 26 साल निवासी ग्राम करेला को गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *