नरसिंहपुर में दो चोर गिरफ्तार:जंगल छिपाईं ट्रैक्टर्स की 4 ट्रॉलियां बरामद, दोनों आरोपी महाराष्ट्र के

नरसिंहपुर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25.60 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद कर लिया है। यह वारदात 2 जनवरी 2026 की रात को नर्मदा शुगर मिल की वेल्डिंग वर्कशॉप में हुई थी। चोरों ने वर्कशॉप से चार जुगनू ट्रॉलियां पार कर दी थीं। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई ट्रॉलियों को चावलपानी रोड पर ग्राम ग्वारी के पास जंगल में छिपाकर रखा गया है। जंगल में सर्च अभियान और गिरफ्तारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के नासिक निवासी अशोक रोकडे और रमजान शेख के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई चार जुगनू ट्रॉलियां बरामद कीं। साथ ही चोरी में इस्तेमाल किए गए दो नीले रंग के फार्मटेक-45 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। बरामद किए गए माल की कुल कीमत 25.60 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *