नरसिंहपुर में नपा कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:कर्मचारियों के वेतन, नियमितीकरण और राजस्व निधि को लेकर राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

नरसिंहपुर नगरपालिका में व्याप्त अनियमितताओं और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस ने समर्थन जताया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान में देरी, कर्मचारियों के नियमितीकरण और राजस्व निधि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वेतन भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि कई कर्मचारियों का वेतन महीनों तक नहीं मिल पाता, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। पार्टी ने समय पर और नियमित वेतन भुगतान की मांग की है। वर्षों से लंबित है नियमितीकरण कांग्रेस ने नगरपालिका में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासकीय नियमों के बावजूद कर्मचारियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। राजस्व निधि के उपयोग पर सवाल ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया है कि मध्य प्रदेश शासन से नगरपालिका परिषद को मिलने वाली राजस्व निधि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि यह राशि नगरपालिका की अपनी आय है, लेकिन इसका उपयोग अन्य मदों में किया जा रहा है, जिससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने यह राशि तुरंत नगरपालिका को उपलब्ध कराने की मांग की है। सीवर लाइन कार्यों पर भी उठाए सवाल कांग्रेस ने नगर में चल रहे सीवर लाइन कार्यों की गुणवत्ता पर भी नाराजगी जताई है। आरोप है कि संबंधित कंपनी मनमाने ढंग से काम कर रही है, जिससे मुख्य सड़कों और गलियों की हालत खराब हो गई है। कई स्थानों पर गंदगी और मल-मूत्र बहने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने कंपनी से मानकों के अनुसार कार्य कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *