नरसिंहपुर में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार:4 लोग धमकाने वाले भी पकड़ाए, एक युवक की तलाश जारी

नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र के में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जंगल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना 29 दिसंबर 2025 की है। एक नाबालिग लड़का और लड़की जंगल में घूमने गए थे। तभी वहां 7-8 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डरा-धमकाकर जंगल के अंदर ले गए। आरोप है कि वहां तीन युवकों अनुराग दुबे, गणेश ठाकुर, पंचू ठाकुर ने नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। एक महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक वारदात की जानकारी पुलिस को घटना के एक महीने बाद यानी 29 जनवरी को मिली। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं और दबिश देकर सभी नामजद आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार पकड़े गए सभी आरोपी बालिग हैं। पुलिस ने अनुराग दुबे, गणेश ठाकुर, पंचू ठाकुर, राहुल ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, बबलू और गोलू मेहरा को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी छात्र है, जबकि बाकी अन्य कामकाज करते हैं। पुलिस का कहना है कि एक अज्ञात आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *