नरसिंहपुर में न्यूनतम टेम्परेचर 7 डिग्री, ठंड का असर बढ़ा:तापामन पिछले साल से 2 डिग्री कम; ठंडी हवाओं से ठिठुरन बरकरार

नरसिंहपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। यह पिछले साल इसी दिन के 9 डिग्री तापमान से 2 डिग्री कम है, जिसके कारण इस बार ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सुबह के समय कोहरा पहले की तुलना में कम रहा, जिससे विजिबिलिटी में सुधार हुआ। हालांकि, ठंडी हवाओं ने वातावरण में ठंडक बनाए रखी और सर्दी का एहसास बरकरार रहा। ग्रामीण इलाकों में खेतों और फसलों पर सामान्य रूप से ओस जमी रही। सुबह और रात में बढ़ी हुई ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की संभवना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। हालांकि, विभाग ने फिलहाल ठंड का प्रभाव बना रहने की संभावना जताई है। ठंड के मद्देनजर, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार और बुधवार को छुट्‌टी घोषित किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *