नरसिंहपुर में बाइक ने महिला ने मारी टक्कर, घायल:रेफर के बाद एंबुलेंस नहीं मिली, घंटों परेशान रहे परिजन

नरसिंहपुर के करेली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में घायल महिला को समय पर एम्बुलेंस न मिलने से परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कथित लापरवाही को उजागर किया है। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल भैरोपुर गांव निवासी विनीता कौरव को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली ले गए। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने विनीता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बावजूद अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिली। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही। परिजनों को कोई वैकल्पिक सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई। आरोपी बाइक ड्राइवर मौके से फरार विनीता के पति संतराम कौरव ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया था। अस्पताल में एम्बुलेंस के लिए लंबे इंतजार और व्यवस्था की कमी के कारण परिजन असहाय महसूस करते रहे। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं और एम्बुलेंस प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने हेल्थ कमिश्नर को पत्र लिखकर 108 एंबुलेंस की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई जारी है और भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने का प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *