नरसिंहपुर में रात का पारा 9°C तक लुढ़का:तापमान गिरने से बढ़ा कोहरा, रेलवे स्टेशन पर दृश्यता प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी

नरसिंहपुर में ठंड ने अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि सुबह 8 बजे यह 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है। तापमान में इस गिरावट के चलते जिले में कोहरे का असर तेज हो गया है। स्थानीय लोग गर्म कपड़े और हीटर का ले रहे सहारा मंगलवार सुबह नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनें आने-जाने की आवाज तो सुनाई दे रही थीं, लेकिन घने कोहरे के कारण कोच नंबर कुछ ही दूरी से दिखाई दे रहे थे। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का प्रकोप और बढ़ सकता है। स्थानीय लोग बढ़ती ठंड के बीच गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *