नरसिंहपुर में शुगर मिल में 4 कर्मचारी झुलसे:जिला अस्पताल में भर्ती; मरम्मत के दौरान जूस लाइन फटने से हादसा

नरसिंहपुर जिले के कौड़िया गांव में संचालित शक्ति शुगर मिल में शनिवार को मिल की जूस लाइन में तकनीकी खराबी सुधारने के दौरान अचानक लाइन फटने से चार कर्मचारी झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना तब हुई जब मिल की जूस लाइन में अत्यधिक दबाव के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी। कर्मचारी लाइन में भरे जूस को निकालने और खराबी को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन फट गई, जिससे वहां काम कर रहे चार श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। चारों कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हादसे के तुरंत बाद अन्य कर्मचारियों और प्रबंधन की मदद से घायलों को पहले गाडरवारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और डॉक्टर्स के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मिल में कार्यरत कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि वे सभी जूस लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहे थे, तभी अचानक लाइन फट गई और यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मुन्ना यादव, अजय पटेल, सुनील और नरेंद्र नामक श्रमिक घायल हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *