नरसिंहपुर: युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद:पुलिस ने किया आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार; भेजा जेल

नरसिंहपुर जिले में थाना ठेमी पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम सिमरी निवासी अजय पटेल (22) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे की देसी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 26/2025 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरुण रजक, आरक्षक दीपक राय, आरक्षक शिवदीप बघेल और आरक्षक रंजीत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *