नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच, प्रशिक्षण:60 कर्मचारियों के लिए जनरल हेल्थ चेकअप और फर्स्ट एड ट्रेनिंग

नरसिंहपुर के रेलवे हॉस्पिटल में शुक्रवार को कर्मचारियों के लिए जनरल हेल्थ चेकअप, फर्स्ट एड ट्रेनिंग और हेल्थ एजुकेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 60 कर्मचारियों ने भाग लिया और कई जांचों के साथ प्रशिक्षण का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे चिकित्सक डॉ. आरआर कुर्रे ने ठंड में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट स्ट्रोक, सीओपीडी और अस्थमा के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। जनरल हेल्थ चेकअप के तहत कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हाइट, वेट, बीएमआई के साथ-साथ आंख, नाक और कान की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों में ब्लड प्रेशर अधिक पाया गया। उन्हें मौके पर ही दवाएं दी गईं और कम तेल-नमक के सेवन तथा वजन नियंत्रित रखने की सलाह दी गई। हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक से बचाव के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार ब्रिस्क वॉक करने को एक सरल उपाय बताया गया। फर्स्ट एड ट्रेनिंग में सीपीआर, इलेक्ट्रिक शॉक, जलने, मिर्गी, सांप के काटने और सड़क दुर्घटनाओं जैसे आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार और उनके प्रबंधन की जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *