सीधी में बाइक पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत:सिर और पैर में लगी थी गंभीर चोट, रामजानकी मंदिर के पास हुआ हादसा

सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना सीधी शहर के रामजानकी मंदिर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामजानकी मंदिर के पास हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार रामदयाल विश्वकर्मा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीर श्याम प्रसाद तिवारी ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। डायल 112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रामदयाल विश्वकर्मा को तत्काल जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमन सिंह ने जांच के बाद रामदयाल विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामदयाल विश्वकर्मा सीधी जिले के ग्राम डिहुली के निवासी बताए गए हैं। परिजनों को पुलिस से मिली सूचना मृतक के भाई रमाकांत विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पहले पुलिस के माध्यम से मिली। सूचना मिलने के बाद रमाकांत विश्वकर्मा ने अस्पताल चौकी प्रभारी देवराज सिंह से संपर्क किया, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में मौत की पुष्टि की। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *