नरहरा जलप्रपात में रेलिंग के सहारे बचे 2 युवक, VIDEO:धमतरी में तेज बहाव में बह रहे थे; 15 फीट नीचे गिरने से बच गए

धमतरी जिले में स्थित नरहरा जलप्रपात में दो युवकों का बहते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक गुलाटी मारता हुआ रेलिंग तक पहुंचा। दोनों युवक रेलिंग का सहारा लेकर किनारे तक पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें हाथ पकड़कर बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, नरहरा वाटर फॉल में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। इसे देखने सैलानियों की भीड़ भी बढ़ गई है। हालांकि पानी में बहे युवक सुरक्षित है, वे 15 फीट गहरे पानी में जाने से बच गए। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। झूला टूटने से 12 पर्यटक नीचे गिर गए थे जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले इसी जलप्रपात में एडवेंचर झूला टूटने से लगभग 12 पर्यटक नीचे गिर गए थे। इस हादसे के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। नरहरा जलप्रपात प्रदेश भर से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन बढ़ते जल स्तर और तेज बहाव के बीच सैलानियों का पानी में उतरना खतरनाक साबित हो रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है। गहरे पानी में जान से बच गए बताया जा रहा है कि 15 फीट के बाद एक और गहराई है जिसकी गहराई पानी सूखने के बाद ही कोई माप पाता है। दोनों युवक गहरे पानी में जाने से बच गए। फिलहाल यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *