समरावता प्रकरण में जेल में बंद नरेश मीणा की रिहाई को लेकर 25 फ़रवरी को विधान सभा घेराव के लिए अब नरेश मीणा के पिता कल्याण सिंह मीणा लोगों को पीले चावल बांट रहे हैं। जिले में इसकी शुरुआत शनिवार सुबह समरावता गांव पहुंच कर की। उन्होंने समरावता पहुंचकर वहां की धरती को धोक लगाई और लोगों को पीले चावल बांटकर 25 फ़रवरी को जयपुर आने का न्योता दिया। उन्होंने मीडियों से बातचीत में कहा कि बेटे नरेश मीणा पर राजनीतिक षडयंत्र रचने वाली सरकार के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग 25 फ़रवरी को जयपुर विधान सभा घेराव में पहुंचकर नरेश को ताकत दें। मैं विश्वास दिलाता हूं कि वह आपके मान, सम्मान और हकों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। किरोडी लाल मीणा बडे नेता नरेश मीणा के रिहाई को लेकर प्रस्तावित आंदोलन (विधानसभा घेराव) से किरोड़ी मीणा द्वारा खुद को दूर करने के सवाल पर नरेश के पिता ने कहा कि वे बड़े नेता हैं, इस मामले पर क्या बोलते हैं, इस पर मैं टीका-टिप्पणी नहीं करता। इसके साथ समरावता में तोड़फोड़ व ग्रामीणों के साथ ही मारपीट पर प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि सरकार की तरफ अब इस मामले में कोई सकारात्मक रुख या वार्ता को लेकर संपर्क नहीं किया गया। तीन माह से जेल में बंद है नरेश मीणा समरावता थप्पड कांड के बाद हुए उपद्रव, आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 3 माह से जिला जेल में बंद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई व प्रकरण की न्यायिक जांच सहित अन्य मांगों को लेकर 25 फरवरी को जयपुर में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।


