केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार 17 फरवरी को जयपुर दौरे पर आएंगे। अमित शाह 17 को सुबह 10 बजे JECC में केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मलेन को संबोधित करने के बाद शाह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस सम्मेलन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। अमित शाह का अभी सम्मेलन के अलावा पार्टी का कोई बैठक या दूसरा कार्यक्रम नहीं है। एयरपोर्ट पर सीएम और बीजेपी के चुनिंदा वरिष्ठ नेता शाह का स्वागत करने जाएंगे। बताया जाता है कि अमित शाह सीएम भजनलाल शर्मा से सरकार और संगठन को लेकर फीडबैक ले सकते हैं। अमित शाह का दौरा सरकारी है, लेकिन इसे लेकर सियासी हलकों में भी चर्चाएं हैं। अमित शाह का दौरा ऐसे वक्त हो रहा है। जब कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग के आरोपों के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं अमित शाह का भले ही बीजेपी की बैठक लेने का कोई कार्यक्रम नहीं है। वे कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। अमित शाह पार्टी नेताओं को मिलने का वक्त देते हैं या नहीं इस पर भी काफी कुछ निर्भर रहेगा। नेताओं से मिलने के आधार पर भी कई सियासी मायने निकाले जाएंगे।


