नर्मदापुरम में कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका:कांग्रेस ने एसडीपीओ ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, सीएम और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लगाए नारे

इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 की मौत और 200 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की घटना से लोगों आक्रोशित है। कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर में शुक्रवार को प्रदर्शन, ज्ञापन और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया जा रहा है। नर्मदापुरम के सोहागपुर में भी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला युवा कांग्रेसियों द्वारा जलाया गया। मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। यह सब सोहागपुर एसडीओपी ऑफिस के सामने हुआ। लेकिन पुलिस कर्मी नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला जलने से रोक नहीं पाए। टीवी चैनल के पत्रकार द्वारा पूछे सवाल के जवाब देने के बजाय कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने अशोभनीय भाषा में टिप्पणी की। इसी के चलते कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका गया। दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हुई
बता दें देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में सीवर लाइन के दूषित पानी पीने से 14 व्यक्तियों की असमय मृत्यु हुई और करीब 200 से अधिक व्यक्ति बीमार है। जिनमें छोटे बच्चें-महिला भी शामिल है। संक्रमित होने के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे है। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुधीर सिंह ठाकुर ने बताया इंदौर में पार्षद, महापौर और प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सभी भाजपा के ही जन-प्रतिनिधि हैं। जब मीडिया कर्मी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछे तो मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए झल्लाकर मीडिया के साथ ही अशोभनीय भाषा और उनसे दुर्व्यवहार किया। निर्दोष लोगों की मौत और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस रवैए को युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगा। जिसके चलते शुक्रवार को सोहागपुर युवा कांग्रेस ने असंवेदनशील, अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का उपयोग करने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। साथ ही महापौर, पार्षद और मंत्री की जवाबदेही तय कर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। पुतला दहन में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुधीर सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थाना प्रभारी बोली, पुतला जलने से रोका सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी का कहना है कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करने से रोका गया। हालांकि मौजूद वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा कि एसडीओपी ऑफिस के सामने से युवा कांग्रेसी पुतले में आग लगाकर जलाते हुए श्रीराम चौक तक लेकर आएं। नारेबाजी और मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे। नर्मदापुरम में सौंपा ज्ञापन, मंत्री के बर्खास्त करने की मांग नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर भी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। अतिरिक्त तहसीलदार शक्तिसिंह राठौर को ज्ञापन सौंपकर दूषित जल सप्लाई मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें। इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजौरिया, पार्षद मीना वर्मा, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *